लाइव न्यूज़ :

भगवान श्री महाकालेश्वर ने किया पहला नगर भ्रमण, राजसी ठाट-बाट के साथ नि‍कली सवारी, देखें फोटो

By बृजेश परमार | Updated: August 10, 2020 20:33 IST

Open in App
1 / 9
भाद्रपद माह के पहले एवं श्रावण-भाद्रपद क्रम के छटवे सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्‍वर की सवारी राजसी ठाट-बाट के साथ सोमवार को नि‍कली।
2 / 9
सवारी निकलने के पूर्व सभा मं‍डप में परंपरानुसार भगवान चन्‍द्रमौलेश्‍वर का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी पं. घनश्‍याम शर्मा ने संपन्‍न कराया।
3 / 9
आशीष सिंह कलेक्‍टर एवं अध्‍यक्ष श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति, मनोज सिंह पुलिस अधीक्षक, महानिर्वाणी अखाडे के गादीपति महंत विनीत गिरी जी महाराज ने पूजन किया।
4 / 9
भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप को चांदी की पालकी में सवार किया गया जैसे ही संपूर्ण सभामंडप भगवान श्री महाकालेश्‍वर के जयकारों से गूंज उठा।
5 / 9
पूजन के उपरांत जैसे ही पालकी मुख्‍य प्रवेश द्वार पर पहुंची सशस्‍त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा सलामी दी गई। सवारी में भगवान ने भक्‍तजनों को चन्‍द्रमौ‍लेश्‍वर स्‍वरूप एवं मनमहेश स्‍वरूप में दर्शन दिये।
6 / 9
संपूर्ण सवारी मार्ग रंग बिरंगे कारपेट से सुसज्जित होकर रंग बिरंगे ध्‍वजों से आच्‍छादित व उत्‍कृष्‍ट रंगोली से सजाया गया था। सवारी में सुन्‍दर रंग बिरंगी छत्रियां आकर्षण का केन्‍द्र थी।
7 / 9
सवारी में श्रद्धलुओं ने रामघाट, श्री हरसिद्धी माता मंदिर एवं श्री सती माता मंदिर पर आकर्षक सुनहरी आतिशबाजी का आनंद लिया। सवारी मार्ग में दो स्‍थानों बडे गणेश मंदिर एवं हरसिद्धी मंदिर पर भगवान का पूजन-अर्चन किया गया।
8 / 9
पूरे सवारी मार्ग में नगाडों की गूंज, थाप व शहनाई की मधुर धुन से प्राचीन  सांस्‍कृतिक स्‍वरूप प्रस्‍तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्‍न स्‍थानों राणा जी छत्री, हरसिद्धी देवी मंदिर से सवारी के जीवंत दर्शन की उद्घोषणा व ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्‍कृतिक, विरासत का आंखोंदेखा हाल उद्घोषकों ने सवारी के दौरान प्रस्‍तुत किया।
9 / 9
सवारी बड़ा गणेश मंदिर व हरसिद्धि मंदिर चौराहा, नृसिंह घाट मार्ग, सिद्धाश्रम के सामने से होकर रामघाट पहुंची। वहां पर मॉ क्षिप्रा के जल से भगवान श्री चन्‍द्रमौलेश्‍वर का अभिषेक किया गया।
टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी