लाइव न्यूज़ :

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी, श्यामू हाथी का जलवा शुरू, see pics

By बृजेश परमार | Updated: July 13, 2020 20:14 IST

Open in App
1 / 9
भगवान श्री महाकालेश्वर की सावन-भादौ मास में सवारी में शामिल होने वाले हाथी श्यामू को यूं आम दिनों में प्रशासन पूछता तक नहीं है।सवारी के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला उसकी तिमारदारी में जुट जाता है।
2 / 9
वन विभाग,पशु चिकित्सा,खाघ सुरक्षा एवं पुलिस विभाग इसमें शामिल होता है। सोमवार को निकली सवारी में बाबा मनमहेश रूप में उस पर विराजित होकर निकले।
3 / 9
दो दिन पहले से ही उसकी खातिरदारी की जा रही थी। भगवान श्री महाकालेश्वर की सावन-भादौ मास सवारी के क्रम में दूसरे सोमवार से हाथी पर भगवान का मनमहेश स्वरूप सवार कर निकाला जाता है।
4 / 9
दूसरी सवारी के पहले से ही श्यामू हाथी की प्रशासनिक राजसी तिमारदारी शुरू हो गई थी। साईंधाम कालोनी निवासी शरवनगिरी बाबा की श्यामू हथनी के पहले रामू हाथी सवारी में शामिल होता था। करीब पैतीस साल बाबा की सेवा करने के बाद वर्ष 2016 में उसकी मौत होने पर श्यामू को सवारी में शामिल किया जाने लगा।
5 / 9
सवारी से दो दिन पहले से वन विभाग के एक प्रभारी अधिकारी के साथ तीन वन रक्षक उसकी सेवा में तैनात किए गए हैं।वन विभाग श्यामू को शनिवार से ही अपने देखरेख में ले लेता है और पशुचिकित्सा विभाग के पशुचिकित्सकों से समन्वय कर उसके खान-पान के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखता है।
6 / 9
सवारी दिवस पर ट्रेंक्यूलाइजर,चैन के साथ संभागीय रेस्क्यू दल एक दर्जन कर्मचारी उसके साथ पूरे समय बने रहते हैं।दोपहर में एक बजे ही महावत के साथ उसे लेकर मंदिर पहुंच जाते हैं। पूर्व में सवारी के परंपरागत मार्ग से ले जाने के दौरान उसे मंदिर की पुलिस चौकी के समक्ष बांधा जाता था।
7 / 9
वर्तमान में सवारी के नए मार्ग के कारण मंदिर के शंखद्वार के पास वनरक्षक उसे बांधकर खडे रहते हैं। पशु चिकित्सा विभाग के दो डाक्टर क्रमवार उसकी सेवा में रहते हैं।डा.अरविंद मैथनिया के अनुसार सोमवार को श्यामू को चारा पिंडी,गुड़, केले, नारियल, गेहूं खाने को दिया गया था।
8 / 9
श्यामू पूर्ण व्यस्क स्थिति में है।उसका टेंपरेचर 95.3 डिग्री फेरेनहाइट दर्ज किया गया था। उसकी धड़कन नार्मल थी। दोपहर 12 बजे उसके स्वस्थ्य होने का प्रमाणिकरण किया गया ।उसके बाद ही उसे सवारी के लिए ले जाया गया । फीमेल श्यामू की उम्र 22-23 साल है।
9 / 9
उसका वजन 4975 किलो है। वीवीआईपी की तरह श्यामू का भोजन जांचने के लिए तैनात फूड़ इंस्पेक्टर बीएस देवलिया बताते हैं कि सुबह पौने दस बजे उसे भोजन दिया गया था।इस भोजन में चारा पिंडी और गेहूं के साथ केले और नारियल भी था।
टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरमध्य प्रदेशउज्जैनसावन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप