केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई की बेटी की शादी CPI-M नेता मोहम्‍मद रियाज के साथ हुई, देखें तस्वीरें

By पल्लवी कुमारी | Published: June 15, 2020 04:05 PM2020-06-15T16:05:41+5:302020-06-15T16:05:41+5:30

Next

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के युवा दल के नेता पी ए मोहम्मद रियास की आज (15 जून ) को शादी हुई है। वीणा पिनाराई विजयन और कमला की बड़ी बेटी हैं। 

वीणा और पी ए मोहम्मद रियास की शादी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आवास पर हुई। शादी में कई लोग मास्क पहने हुए दिखें और कई लोग बिना मास्क के देखे गए हैं।

शादी के दौरान कोरोना वायरस (Covid-19) नियमों का पालन किया गया। शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। शादी समारोह के दौरान वीणा ने पीले रंग की साड़ी पहनी। 

वीणा एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की निदेशक हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2015 में की थी। निजी व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने आठ साल ओरेकल कंपनी में काम किया था। रियास वर्तमान में भारतीय लोकतांत्रिक युवा संघ (डीवाईएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। रियाज और वीणा कई वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस पर आयोजित हुए सादे समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों समेत 50 लोग शामिल हुए थे।

शादी में मंत्रियों में से केवल उद्योग मंत्री ई पी जयराजन विवाह समारोह में शमिल हुए। विशेष विवाह कानून के तहत शादी का पंजीकरण कराया गया।