लाइव न्यूज़ :

देश के 25 उच्च न्यायालयों में अब हैं पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट में 4 पद खाली...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 7, 2021 20:38 IST

Open in App
1 / 7
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु धूलिया को बृहस्पतिवार को प्रोन्नत कर गुवाहाटी उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
2 / 7
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने हाल में इस पद पर उनके नाम की अनुशंसा की थी। न्यायमूर्ति धूलिया की गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के साथ ही देश में अब सभी 25 उच्च न्यायालयों में नियमित मुख्य न्यायाधीश हो गए हैं। हाल-फिलहाल तक कुछ उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।
3 / 7
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस मुरलीधर को हाल में प्रोन्नत कर ओडिशा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति हिमा कोहली को प्रोन्नत करते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
4 / 7
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्थल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साझा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया । कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को मद्रास उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
5 / 7
इस बीच उच्चतम न्यायालय में भी न्यायाधीशों के चार पद रिक्त हैं और विधि मंत्रालय को यह पद भरने के लिये कॉलेजियम से अभी अनुशंसाएं प्राप्त नहीं हुई हैं।
6 / 7
भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद से न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायालय में पहली रिक्ति बनी थी।
7 / 7
बाद में तीन और न्यायाधीशों न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने से और पद खाली हुए। स्वीकृत 34 पदों के बजाए उच्चतम न्यायालय में अभी सिर्फ 30 न्यायाधीश काम कर रहे हैं।  (file photo)
टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोईशरद अरविंद बोबडेहाई कोर्टइलाहाबाददिल्लीअसमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’