लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप से डाउनलोड किए जा सकेंगे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई डॉक्यूमेंट, जानें कैसे

By संदीप दाहिमा | Updated: May 23, 2022 18:09 IST

Open in App
1 / 4
माईगव ने सोमवार को कहा कि नागरिक अब व्हॉट्सएप के जरिये माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। इस पहल का मकसद सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच को सुगम करना है।
2 / 4
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख पहल- डिजिलॉकर का उद्देश्य लोगों को उनके डिजिटल दस्तावेज वॉलेट के जरिये प्रामाणिक दस्तावेजों तक पहुंच देना है। डिजिलॉकर प्रणाली में सुरक्षित रखे गए दस्तावेजों को मूल भौतिक दस्तावेजों के समान माना जाता है।
3 / 4
एक बयान के अनुसार, ‘‘नागरिक अब व्हॉट्एप पर माईगव हेल्पडेस्क के जरिये डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं... डिजिलॉकर, व्हॉट्सएप पर माईगव द्वारा दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण नागरिक सेवा होगी।’’ इन सेवाओं में डिजिलॉकर खाते को बनाना और प्रमाणित करना, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज डाउनलोड करना शामिल है।
4 / 4
देशभर में व्हॉट्सएप के उपयोगकर्ता व्हॉट्सएप नंबर +91 9013151515 पर ‘’नमस्ते’ या ‘हाय’ या ‘डिजिलॉकर’ भेजकर चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। माईगव के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक सिंह ने कहा कि इस पहल का मकसद व्हॉट्सएप के आसानी से सुलभ मंच के जरिये जरूरी सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाना है। इस नई पहल पर टिप्पणी करते हुए व्हॉट्सएप के निदेशक (सार्वजनिक नीति) शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि यह डिजिटल रूप से देश को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
टॅग्स :व्हाट्सऐपआधार कार्डपैन कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप