लाइव न्यूज़ :

Delhi UPSC aspirants death: छात्रों का हल्ला बोल, ओल्ड राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में कई बेसमेंट में सील, 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, देखें फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2024 12:48 IST

Open in App
1 / 6
Delhi UPSC aspirants death: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में छह और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को सील कर दिया जिससे सील किये गये कुल बेसमेंट की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सील करने की यह ताजा कार्रवाई सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से मौत होने की घटना के दो दिन बाद की गई है। दृष्टि (द विजन) जैसे कई प्रमुख कोचिंग सेंटर कार्रवाई का सामना करने वाले संस्थानों में शामिल हैं।
2 / 6
Delhi UPSC aspirants death: पश्चिम दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत की घटना से आक्रोशित सिविल सेवा अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को तीसरे दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वह दिल्ली नगर निगम और राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
3 / 6
Delhi UPSC aspirants death:  प्रदर्शनकारी आयुष ने कहा, ‘‘नियमों का पालन नहीं करके, हमारे जैसे कई छात्रों की जान जोखिम में डालने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ हम अपना विरोध जारी रखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी छात्रों को घर जाने और परीक्षाओं की तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी मांगें पूरी नहीं होने पर हम कैंडल मार्च निकालने और भूख हड़ताल शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’’
4 / 6
Delhi UPSC aspirants death:  छात्र सत्यम सिंह ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल की ओर से नैतिक आधार पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’ कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
5 / 6
Delhi UPSC aspirants death: अधिकारियों के अनुसार, राऊ का आईएएस स्टडी सर्किल इमारत के बेसमेंट को अवैध रूप से पुस्तकालय के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इलाके में नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई है और उनमें गाद भरी है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक कोचिंग संस्थान के मालिक और समन्वयक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
6 / 6
Delhi UPSC aspirants death: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उन तीन विद्यार्थियों (दो छात्रा और एक छात्र) के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की सोमवार को घोषणा की, जिनकी यहां ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से मौत हो गई थी। राज निवास से जारी बयान के अनुसार, उपराज्यपाल ने इस दुखद घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। उपराज्यपाल ने कुछ छात्रों से बातचीत की, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने 'वापस जाओ' के नारे लगाए। सभी फोटोः सलमान अहमद
टॅग्स :दिल्ली पुलिसDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम