लाइव न्यूज़ :

भारत-नेपाल सीमाः चार नक्सली ढेर, एक AK56, 3 SLR और 1 रायफल बरामद, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2020 17:44 IST

Open in App
1 / 9
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा इलाके में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में SSB का एक इंस्पेक्टर घायल हो गया।
2 / 9
IG SSB संजय सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि नक्सली बाहर के उग्रवादियों को लाकर यहां बेस बनाने कि कोशिश कर रहे हैं। इस इलाके की घेराबंदी के दौरान हमारी टीम पर फायरिंग होने लगी। इसमें 4 नक्सली मारे गए। इनसे 1 AK56, 3 SLR और 1 रायफल बरामद हुई है, हथियार पुलिस से लूटे लगते हैं।
3 / 9
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास शुक्रवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने चार कथित माओवादियों को मार गिराया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।
4 / 9
एसएसबी, पटना, के महानिरीक्षक संजय कुमार के मुताबिक सुबह करीब पौने पांच बजे यह मुठभेड़ हुई और गोली लगने से एसएसबी का जवान रितुराज घायल हो गया।
5 / 9
अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें वाल्मीकि नगर रिजर्व से लगे जंगल में माओवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिली थी। संबद्ध पुलिस थाने से संपर्क कर एक अभियान की योजना बनाई गई।’’
6 / 9
कुमार ने बताया कि राम बाबू साहनी उर्फ राजन के नेतृत्व में माओवादी समूह मौके से भाग गया लेकिन उसका साथी बिपुल और तीन अन्य मुठभेड़ में मारे गये।
7 / 9
एसएसबी अधिकारी ने बताया कि साहनी को पकड़ने के लिये तलाश अभियान चलाया जा रहा है। माओवादियों के ठिकाने से एक एके-56 राइफल,तीन एसएलआर और एक .303राइफल बरामद की गई।
8 / 9
मुंगेर जिले में नक्सलियों ने एक गांव पर धावा बोला, जहां उन्होंने दो लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंगेर क्षेत्र के उप महानिरीक्षक मनु महाराज ने कहा कि मृतक की पहचान बृजलाल टुड्डु (39) और अरुण राय (36) के रूप में की गई है।
9 / 9
यह घटना मुंगेर जिले के खड़गपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। नक्सलियों ने मैाके पर पर्चे भी छोड़े हैं जिनमें उन पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।
टॅग्स :बिहारनक्सलनक्सल हमलापटनानेपालनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील