लाइव न्यूज़ :

Corona Update: असम में कोविड-19 के 707 नए मामले, दो लोगों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: July 15, 2022 13:18 IST

Open in App
1 / 5
असम में पिछले पांच महीनों में कोविड-19 के सबसे अधिक 707 नए मामले सामने आए हैं और बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के शुक्रवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बुलेटिन में कहा गया है कि दरांग और कामरूप मेट्रो जिलों में दो लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है जिसे मिला कर महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 6,645 हो गई है, जबकि राज्य में अप्रैल, 2020 से अन्य कारणों से 1347 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
2 / 5
बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक 7,28,616 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण दर बढ़कर 11.55 प्रतिशत हो गई है, जो एक दिन पहले 10.75 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटों के दौरान 6,123 नमूनों की जांच की गई जिसमें 707 नए मामलों का पता चला।
3 / 5
एक दिन पहले 2584 उपचाराधीन मरीज थे जिनकी संख्या बढ़कर 3150 हो गई है जबकि इस दौरान 139 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जोरहाट में सबसे ज्यादा 93 नए मामले सामने आए। इसके बाद कामरूप मेट्रो में 69, डिब्रूगढ़ में 67 और गोलपाड़ा में 58 मामले सामने आए।
4 / 5
अब तक कुल 7,17,472 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है और ठीक होने की दर 98.47 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 28,427,031 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।
5 / 5
बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक 2,45,84,811 लोगों को पहली खुराक, 2,15,14,882 लोगों को दूसरी खुराक और 8,94,986 लोगों को ऐहतियाती खुराक सहित कोविड-19 रोधी टीके की कुल 4,69,94,679 खुराक दी जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया