1 / 8कोरोना महामारी के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा स्पेशन ट्रेनों के इंतजार में बेताब लोग पैदल, साइकिल और ट्रक से जाने को मजबूर हैं। 2 / 8सैकड़ों हजारों किलोमीटर दूर फंसे मजदूर अपने परिवास के साथ पैदल अपने घर तक जा रहे हैं। हालांकि इस बीच ये कई समस्याओं को झेलते हुए ये मजदूर रास्ता तय कर रहे हैं। 3 / 8भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए देश में लॉगडाउन जारी है। लोगों की नौकरी चली गयी है। 4 / 8बेसहाय और बेबस मजदूर अपने घर तक सैंकड़ों किलोमीटर तक अपने परिवार संग साइकिल से भी यात्रा कर रहे है। 5 / 8लोग अपने घर ट्रक से लदकर जा रहे है। सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इससे ज्यादा संक्रमण का खतरा होगा।6 / 8मुंबई, हैदराबाद समेत कई शहरों में बसे मजदूरों को साधन नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे ट्रक में लदकर अपने घर जा रहे हैं। 7 / 8देश में कोविड-19 के कारण बीते 24 घंटे में और 120 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 2,872 हो गई। इसी अवधि में संक्रमण के 4,987 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार सुबह कुल मामले बढ़कर 90,927 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये आंकड़े शनिवार सुबह आठ बजे से सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 53,946 मरीजों का इलाज चल रहा है, 34,108 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया। 8 / 8 स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह अब तक करीब 37.51 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ तीन राज्यों में संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले हैं जिनमें सर्वाधिक 30,706 मामले महाराष्ट्र में हैं।