लाइव न्यूज़ :

कैंसर की फर्स्ट स्टेज के दौरान शरीर में होने लगते हैं ये 10 बड़े बदलाव, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2019 07:16 IST

Open in App
1 / 11
दुर्भाग्यवश इस बीमारी के संकेतों का बहुत देरी से पता चलता है, तब तक मरीज की हालत बहुत गंभीर हो चुकी होती है। हालांकि कैंसर की शुरुआत में शरीर कई संकेत देता है जिनकी समय रहते जांच करके इलाज शुरू करवाया जा सकता है। एक्सपर्ट भी यही मानते हैं कि कैंसर की पहली स्टेज में ही लक्षणों को पहचानकर इलाज करने से काफी हद तक इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। हम आपको कैंसर के कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर में महसूस हो सकते हैं। आपकी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे कैंसर की पहली स्टेज कहा जाता है, जहां इसका इलाज संभव होता है।
2 / 11
1) शरीर के किसी अंग पर चोट लगकर खून लगातार बहना शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है। और मलाशय के द्वार से खून निकलना शरीर में कोलोन कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
3 / 11
2) पेशाब और मल का रंग बदलना, कम या ज्यादा आना, खून आना, अंगों में जलन या दर्द होना भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं। लंबे समय तक इन समस्याओं का बना रहना खतरे की घंटी है।
4 / 11
3) कैंसर के शुरुआती स्टेज में शरीर का वजन तेजी से कम होने लगता है और एक महीने में चार-पांच किलो वजन घट सकता है।
5 / 11
4) कैंसर की शुरुआत में शरीर में छोटी-छोटी गांठ बनती है, जो धीरे-धीरे बड़ा आकार ले लेती है। शरीर में कोई भी गांठ बनने पर नजरअंदाज नहीं करें। और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
6 / 11
5) शरीर के किसी अंग पर बिना चोट लगे ही सूजन आना भी आपके शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
7 / 11
6) भूख में कमी को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। कई दिनों तक भूख न लगना अच्छा संकेत नहीं माना जाएगा। यह पेट के कैंसर होने का संकेत हो सकता है।
8 / 11
7) अचानक आंखों की रोशनी कमजोर होना और हमेशा दर्द रहना दिमाग में कैंसर की बीमारी का संकेत हो सकता है।
9 / 11
8) अगर बहुत दिनों से खांसी-बलगम की बीमारी और सांस लेने में परेशानी फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है।
10 / 11
9) बहुत दिनों से उल्टी हो रही है और उल्टी के साथ खून भी आ रहा है तो यह आपके शरीर में कैंसर की बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
11 / 11
10) अगर थोड़ी बहुत शारीरिक मेहनत करने के बाद भी आप थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है तो आपको जल्द से जल्द जांच करा लेनी चाहिए।
टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब