हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर का खतरा होगा कम, खाएं ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: September 28, 2021 06:45 PM2021-09-28T18:45:34+5:302021-09-28T18:48:14+5:30

Next

सूखे सोयाबीन से बना, टोफू कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत है और विशेष रूप से शाकाहारी लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। सिर्फ आधा कप टोफू से आपको 434 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। आप टोफू को अपने सलाद, सैंडविच में शामिल कर सकते हैं या इसे कच्चा खा सकते हैं।

पनीर भी कैल्शियम का भंडार है। इसके अलावा यह विटामिन बी का भी बेहतर स्रोत है, जो हड्डियों को कैल्शियम को आसानी से अवशोषित करने देता है। बीपी के मरीजों को पनीर जरूर खाना चाहिए।

हेल्दी फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। 22 बादाम खाने से आपको एक दिन का लगभग 8 फीसदी कैल्शियम मिल सकता है।

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा और सस्ता स्रोत है। डेयरी में कैल्शियम भी शरीर द्वारा अच्छी तरह से अवशोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, दूध प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। जो लोग शाकाहारी या जिन्हें दूध नहीं पचता है वे नारियल या सोया दूध का विकल्प चुन सकते हैं।

कई स्वादों में उपलब्ध, दही एक डेयरी उत्पाद है जो प्रोटीन और कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें आपके आंत के लिए स्वस्थ बैक्टीरिया भी होते हैं। एक छोटी कटोरी दही से आपको 400 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है।