लाइव न्यूज़ :

इन 6 चीजों का सेवन करने से नसों में होने वाली ब्लॉकेज होती हैं खत्म, देखें इन पिक्स में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 07:35 IST

Open in App
1 / 8
शरीर के बेहतर कामकाज और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है, जिससे शरीर को कई बीमारियां घेर लेती है। नसों के ब्लॉक होने पर आपको कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
2 / 8
नसों में जमा होने वाली गंदगी खून में घूमने वाले विभिन्न पदार्थों से बनती है। इनमें कैल्शियम, फैट, कोलेस्ट्रॉल, सेलुलर और फाइब्रिन, रक्त के थक्के शामिल हैं। नसों के ब्लॉक होने पर आपको प्रभावित हिस्से में गांठ, जलन हो सकती है। इसके अलावा आप छाती में दर्द, सांस की कमी, दिल की घबराहट, कमजोरी या चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी और पसीना आना जैसे लक्षण भी महसूस कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं, जो जिनके जरिए आप नसों को साफ कर सकते हैं।
3 / 8
1) अंगूर और नींबू का पानी: एक लीटर पानी में 15-20 अंगूर बीच से काटकर डालें। अब इसमें एक निम्बू को छिलके सहित चार फांक में काटकर डाल दे। करीब एक घंटे के लिए इसे नार्मल टेम्परेचर में रहने दे, और फिर यूज कर लें।
4 / 8
2) लहसुन का पानी: लहसुन में एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो शरीर के हानिकारक फ्री रैडीकल को खत्म करता है। रोज सुबह लहसुन की एक या दो कली गुनगुने पानी के साथ निगलना सबसे आसान उपाय है। इसके अलावा आप लहसुन का पानी भी पी सकते हैं।
5 / 8
3) अनार का रस: अनार नसों और शरीर में फैट जमा होने से रोकता है, इसके अलावा अनार का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण बढ़ता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड नसों को खुला रखता है और उनमें रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाता है।
6 / 8
4) ग्रीन टी: इसमें कैटेचिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो नसों को सामान्य रूप से लचीला बनाये रखता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है।
7 / 8
5) सेब और दालचीनी का पानी: करीब आधा लीटर पानी में आधे सेब के बारीक कटे टुकड़े और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और करीब दो तीन घंटे के लिए रख दें। इससे वेट लॉस के लिए भी यूज किया जा सकता है।
8 / 8
6) संतरा और अदरक का पानी: एक संतरे के अंदर का पल्प कटोरी में निकाल लें, अब आधा इंच अदरक का टुकड़ा अच्छी तरह से कूट ले। एक लीटर पानी लें और उसमे ये दोनों चीज़ें डालकर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दे।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब