जोड़ों का दर्द होगा छूमंतर, अपनाएं ये 5 उपाय, हड्डियां बनेंगी मजबूत और ताकतवर

By संदीप दाहिमा | Published: August 4, 2023 08:15 PM2023-08-04T20:15:16+5:302023-08-04T20:15:16+5:30

Next

जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए अदरक कमाल का मसाला है। इसके लिए सूखे अदरक को पीसकर पाउडर बना लें। अदरक पाउडर में छह चम्मच जीरा का पाउडर और तीन चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिक्स करें। रोजाना आधा चम्मच पाउडर को पानी के साथ सेवन करें। ऐसा प्रतिदिन दिन में तीन बार सेवन करने से आपको आराम मिल सकता है।

ऐसा मान जाता है कि सेब के सिरके में मैग्निशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस मौजूद होता है। इसके उपयोग से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। यह जोड़ों से यूरिक एसिड की अधिकता को कम करने में मदद करता है। इसके लिए कप में गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच विनेगर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे सुबह खाली पेट प्रतिदिन पीने इस से जल्द ही राहत मिलेगी।

हल्दी के प्रति दिन सेवन करने से सूजन कम हो सकती है। गठिया से होने वाले सूजन पर भी असरदार है। हल्दी की जो कैप्सूल आती है वह 500 एमजी या 1000 की ले सकते हैं। आप हल्दी का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर सोने से पहले प्रतिदिन पिएं। इससे गठिया रोग से राहत मिलेगी।

गठिया रोग में सरसों तेल की मालिश अच्छी होती है। इससे जकड़न और दर्द दोनों से राहत मिलता है। यह प्राकृतिक उपचार है। जिसके खून का संचार भी अधिक होता है। इसके लिए सरसों तेल को हल्का गुनगुना करके इसे दर्द वाले हिस्से पर मसाज करें। आप चाहे तो इस में प्याज का रस भी मिला सकते हैं।

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जिससे यह गठिया के दर्द को जल्द दूर करने में मददगार होती है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा प्रतिदिन सेवन करने से गठिया के दर्द से राहत मिलती है।