लाइव न्यूज़ :

Covid 19 JN.1 Updates: दिल्ली में कोविड-19 सब वेरिएंट जेएन.1 के 24 मामले सामने आए

By संदीप दाहिमा | Updated: January 8, 2024 19:18 IST

Open in App
1 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 सब वेरिएंट जेएन.1 के अब तक 24 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से तीन मरीज दिल्ली के बाहर के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, सभी मरीज संक्रमण से उबर रहे हैं।
2 / 5
अधिकारियों ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मरीजों में हल्के लक्षण हैं। एक अधिकारी ने बताया, ''जेएन.1 सब वेरिएंट की पहली मरीज एक अस्पताल में भर्ती हुई थी। वह तनाव में थी लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर संक्रमण से उबर गई।
3 / 5
बाकी बचे मरीज भी उबर रहे हैं। दिल्ली के बाहर के तीन मरीजों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी तक अधिकतर मरीज घर में पृथकवास में रहकर ठीक हुए हैं।'' दिल्ली में पिछले साल दिसंबर में जेएन.1 का पहला मामला सामने आया था।
4 / 5
अधिकारी ने जोर देकर कहा कि मरीजों में बमुश्किल से ही लक्षण दिखाई दे रहे हैं और वे दो से तीन दिनों के भीतर ठीक हो रहे हैं। पिछले सप्ताह तक दिल्ली में जेएन.1 के 16 मामले थे। अधिकारियों ने बताया कि जीनोम अनुक्रमण की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 29 नमूनों में से छह में कम जीनोम पाया गया।
5 / 5
जीनोम अनुक्रमण जांच में 23 नमूनों में से आठ में जेएन.1 वेरिएंट, 11 में बीए.2, एक-में एक्सबीबी.2.3, एक में एचवी.1 और दो में एचके.3 सब वेरिएंट पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण के फिलहाल 35 सक्रिय मामले हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए