खून की कमी और डायबिटीज का इलाज, खाएं काले रंग का जामुन, स्वास्थ्य को होंगे कई फायदे

By संदीप दाहिमा | Published: January 3, 2022 02:38 PM2022-01-03T14:38:40+5:302022-01-03T14:42:01+5:30

Next

जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जामुन के बीज शरीर में मधुमेह या शुगर के कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद जंबोलिन शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक है और डायबिटीज लेवल को कंट्रोल या कम करता है।

अगर आप दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान हैं, तो जामुन के बीज आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जामुन की गुठली को पीसकर इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन होना आम बात है। कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। मासिक धर्म की समस्या और दर्द से राहत पाने के लिए आपको रोजाना एक चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर लेने चाहिए।

जामुन के बीज फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो आपके शरीर से हानिकारक फ्री रैडिकल यानी शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है।

जामुन में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जिस वजह से यह एक नैचुरल ब्लड प्युरिफायर फ्रूट है। यह आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को जामुन के बीज का रोजाना सेवन करना चाहिए। जिन रोगियों में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, उन्हें रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

ऊपर बताई गई समस्याओं से राहत पाने के लिए आप जामुन के बीजों का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि सही मात्रा के लिए आपको पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।