लाइव न्यूज़ :

रोजाना सुबह पेट नहीं होता साफ, अपनाएं ये 8 उपाय, पेट में जमा गंदगी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 15, 2022 21:25 IST

Open in App
1 / 7
खूब पानी पियें नैचुरल रूप से पेट और आंतों को शुद्ध करने के लिए पानी सबसे सरल और सुरक्षित तरीकों में से एक है। कम पानी पीने से मल त्यागने में समस्या होती है क्योंकि शरीर पानी को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा होता है जिसके परिणामस्वरूप मल सूखा, कठोर और कठिन हो जाता है। दिन भर में आपको कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। अध्ययनों के अनुसार पर्याप्त पानी से कोलोरेक्टल कैंसर और कब्ज का जोखिम कम हो सकता है।
2 / 7
फलों और सब्जियों के रस में फाइबर, यौगिक और नैचुरल शुगर सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज जैसे घटक होते हैं जो एक रेचक के रूप में काम करते हैं। पेट की सफाई के लिए सेब, नाशपाती, केला, अंगूर और नींबू पानी आदि का सेवन करना चाहिए। हालांकि, फलों और सब्जियों के रस को स्मूदी के रूप में लेना बेहतर तरीका है, जिससे फाइबर, पानी और सभी पोषक तत्व मिल सकते हैं।
3 / 7
अगर आप शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हरड़ या हरीतकी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हरड़ का आंतों पर प्रभाव सौम्य होता है। आंतों की नियमित सफाई के लिए नियमित रूप से हरड़ का प्रयोग लाभकारी है।
4 / 7
दो चम्मच समुद्री नमक या गुलाबी नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट पीने से फायदा होता है। यह कुछ ही मिनटों के भीतर पेट के कामकाज को बढ़ा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको दिन में दो बार ऐसा करना चाहिए।
5 / 7
आम की पत्तियां पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। आम की पत्तियों के चूर्ण का प्रतिदिन सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो सकता है। इसके सेवन से किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
6 / 7
नींबू का पानी और शहद पेट और आंतों की सफाई करने के लिए ताजे नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चुटकी नमक को गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।
7 / 7
फाइबर से भरपूर किशमिश से ना केवल स्‍टूल होने में मदद मिलती है बल्कि स्‍टूल को सॉफ्ट बनाने और उसे आसानी से शरीर से बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। ये ड्राई फ्रूट एक शक्तिशाली प्राकृतिक रेचक औषधि यानि मुलायम करने वाली दवा के रूप में काम करता है जिससे मल को चिकना करने और आसानी से निकासी में आसानी होती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब