Home Remedies for Common Diseases illness hair loss bawasir
मुंह के छाले और बालों का झड़ना जैसे 8 रोगों से बचने के आसान उपाय By संदीप दाहिमा | Published: September 20, 2021 07:18 PM2021-09-20T19:18:00+5:302021-09-20T19:23:08+5:30Next Next तेज सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए सेब को छीलकर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं। पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से छुटकारा पाना के लिए ठंडे पानी में दो-तीन नींबू निचोड़ कर पियें। सुबह खाली पेट तीन चार अखरोट की गिरियां निकालकर कुछ दिन खाने मात्र से ही घुटनों का दर्द समाप्त हो जाता हैं। शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो, तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता है। मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोजाना लगाने से काले होंठ भी गुलाबी होने लगते हैं। मुंह की बदबू से परेशान हों तो दालचीनी का टुकड़ा मुंह में रखें। इससे कुछ ही देर में दूर हो जाती है। बहती नाक से परेशान हों तो युकेलिप्टस(सफेदा) का तेल रूमाल में डालकर सूंघे। तुरंत आराम मिलेगा। ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं। कुछ दिनों तक नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे। चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं, इससे बाल कम गिरेंगे। बैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से अनिद्रा रोग का नाश होता है। ऐसा शाम को भोजन में भरता बनाते समय करें। पतली छाछ में चुटकी भर सोडा डालकर पीने से पेशाब की जलन दूर होती है। प्याज का रस लगाने से मस्सो के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं। प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना तत्काल बंद हो जाती हैं।टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेयर केयरघरेलू नुस्खेhealth tipsHair CareHome Remediesशेअर :