लाइव न्यूज़ :

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखती हैं ये 8 चीजें, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 07:19 IST

Open in App
1 / 7
गर्मियों में शरीर को 'ठंडा ठंडा कूल कूल' रखने के लिए तरबूज से बेहतर कोई फल नहीं है। इस मौसम में आम के बाद तरबूज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कम कैलोरी और पानी की मात्रा अधिक होने की वजह से इसके कई स्वास्थ्य फायदे हैं। यह एक ऐसा फल है जिसमें एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होते हैं। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर हम आपको बता रहे हैं कि तरबूज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कैसे सहायक हो सकता है।
2 / 7
1) तरबूज: अमेरिकन जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन से पता चला है कि तरबूज खाने से मोटापे से पीड़ित लोगों में ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है। तरबूज में मौजूद एल-सिट्रीलाइन और एल-आर्जिनिन यौगिक नाइट्रिक एसिड के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं जोकि एक महत्वपूर्ण वासोडिलेटर है। इससे वे रक्त वाहिकाओं को खोलने में मदद मिलती है जिससे रक्त वाहिकाओं के माध्यम से आसानी से रक्त प्रवाह होता है। इतना ही नहीं यह तत्व पेनिस में ब्लड फ्लो बढ़ाकर इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से भी छुटकारा दिल सकता है।
3 / 7
2) बादाम: हेल्दी फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड और अन्य जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बादाम हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। 22 बादाम खाने से आपको एक दिन का लगभग 8 फीसदी कैल्शियम मिल सकता है।
4 / 7
3) दूध और दही: दूध और दही कैल्शियम का बेहतर स्रोत हैं। इनसे आपको प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन डी भी मिलता है। इनमें आपकी आंत के लिए हेल्दी बैक्टीरिया भी होते हैं। एक छोटी कटोरी दही से आपको 400 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है।
5 / 7
4) कद्दू के बीज: कद्दू के बीजों में जिंक पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। यदि शरीर में जिंक की कमी हो तो आप डिप्रेशन और चिड़चिडेपन के शिकार हो सकते हैं।
6 / 7
5) नारियल पानी: जो लोग हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान हैं उन्‍हें बॉडी को हाइड्रेट रखना चाहिए। कोकोनट वॉटर में पोटैशियम, मैग्निशियम और विटामिन सी होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करता है।
7 / 7
6) नींबू और लहसुन: नींबू में उच्‍च मात्रा में विटामिन सी होता है और ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये बॉडी से फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है। इसके अलावा नींबू के सेवन से ब्लड वैसल्स‍ फ्लैक्सिबल और सॉफ्ट होती हैं जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। लहसुन के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि लहसुन के सेवन से आसानी से ब्लड प्रेशर कम किया जा सकता है। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब