लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में अमरूद खाने के 5 फायदे, धूप में बैठकर खाएं, कई बीमारियां होंगी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 22, 2021 11:11 IST

Open in App
1 / 6
प्रकृति का यह अद्भुत फल हमारे शरीर को शक्ति और नवस्फूर्ति देता है, इस फल में फेफड़ों को सशक्त बनाने के गुण भी छिपे हैं. किसी भी प्रजाति का अमरूद खाने से मानसिक टेंशन भी दूर होती है. यह सच है इस फल के सेवन से पाचन शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही हमारे शरीर की फालतू उष्णता भी कम होती है.
2 / 6
जाड़े में कफयुक्त खांसी होने पर पके अमरूद को कोयले या कंडे की धीमी आंच में भूनकर खाने से अच्छा लाभ मिलता है. बहुत पुरानी सर्दी-जुकाम में केवल 3 दिन तक अमरूद खाकर रहने से ठीक हो जाती है. पेट दर्द में लाल किस्म के पके अमरूद सेंधा नमक के साथ खाने से अच्छा आराम मिलता है तथा आंतों में जमा मल भी साफ हो जाता है.
3 / 6
इस फल पर काली मिर्च पाउडर, भुना पिसा जीरा व नमक छिड़ककर भोजन के उपरांत खाने से कफ कारक दुर्गुण दूर होते हैं. हां, भांग का नशा भी इस फल के सेवन से उतर जाता है. अमरूद से चर्म रोग भी दूर किए जा सकते हैं. फोड़े-फुंसी निकलने पर सप्ताह भर तक डाल पर पके अमरूद का सेवन करें, फोड़े-फुंसी जड़ से गायब हो जाएंगे.
4 / 6
यदि दस्तों में आंव आती रहे तथा आंत में सूजन आ जाए, घाव हो जाए तो 3-4 सप्ताह तक अमरूद खाते रहने से ठीक हो जाते है. दरअसल इस फल में प्राकृतिक टेनिक एसिड होता है, जिसका मूल काम है घाव का जख्म भरना, इससे आंतों के घाव भर कर आंतें स्वस्थ हो जाती हैं.
5 / 6
छोटे बच्चों को अमरूद पीसकर या पानी में घोलकर पिलाना चाहिए. इससे बच्चों पर हावी होने वाले कई छोटे-मोटे रोग दूर हो जाते हैं. पके अमरूद को कूटकर पीसें, उसमें दूध मिलाकर छान लें, इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर बच्चों को पिलाएं, इससे उनके शरीर में शक्ति का संचार अच्छा होता है.
6 / 6
सर्दियों के अमरूद ही पौष्टिक व रोगनाशक होते हैं. इस सीजन में नित्य दोपहर में धूप में बैठकर 1 या 2 अमरूद जरूर सेवन करना चाहिए. इससे मौसमी रोग नहीं पनपते तथा स्वास्थ्य भी चंगा रहता है. वैसे तो अमरूद एक सदाबहार फल है, लेकिन पेड़ों पर सर्दियों में पकने वाले अमरूद हमारी सेहत के लिए बड़े ही फायदेमंद है..
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब