लाइव न्यूज़ :

Dengue: दिल्ली में डेंगू के मामले तेज, 129 नए मरीज, कुल संख्या 500 तक पहुंची, रिपोर्ट

By संदीप दाहिमा | Updated: September 26, 2022 20:35 IST

Open in App
1 / 5
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के लगभग 130 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।
2 / 5
एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों के मामलों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, केवल इसी महीने 21 सितंबर तक डेंगू के 281 मामले सामने आए हैं।
3 / 5
वहीं, दिल्ली में 17 सितंबर तक डेंगू के 396 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले कुछ दिनों में 129 नये मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 सितंबर तक दर्ज किए गए कुल 525 मामलों में से 75 अगस्त महीने में दर्ज किए गए थे।
4 / 5
रिपोर्ट के अनुसार, यह 2017 के बाद से एक जनवरी से 21 सितंबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू के मामलों की सर्वाधिक संख्या है। 2017 में यह आंकड़ा 1,807 था। हालांकि, इस साल मच्छर जनित बीमारी के कारण अब तक किसी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।
5 / 5
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में इस साल 21 सितंबर तक मलेरिया के 106 और चिकनगुनिया के 20 मामले भी सामने आए हैं।
टॅग्स :Health Departmentदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार