लाइव न्यूज़ :

Covid Vaccine Covovax को बूस्टर के रूप में मंजूरी मिल जाएगी, आदर पूनावाला

By संदीप दाहिमा | Updated: January 9, 2023 13:36 IST

Open in App
1 / 5
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदर पूनावाला ने कहा है कि उनके कोवोवैक्स टीके को अगले 10 से 15 दिनों में कोविड-19 रोधी ‘बूस्टर’ खुराक के तौर पर मंजूरी मिल जाएगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)
2 / 5
पूनावाला ने रविवार को यहां भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि टीका कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप के खिलाफ बहुत असरदार है। राज्यों और जिलों को कोविशील्ड टीके नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास आपूर्ति के लिए टीके का पर्याप्त भंडार है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
3 / 5
उन्होंने कहा, ‘‘कोवोवैक्स को अगले 10-15 दिनों में ‘बूस्टर’ खुराक के रूप में मंजूरी मिल जाएगी। यह वास्तव में सबसे अच्छा बूस्टर है क्योंकि यह कोविशील्ड की तुलना में ओमीक्रॉन के खिलाफ बहुत असरदार है।’’ (फोटो- इंस्टाग्राम)
4 / 5
पूनावाला ने कहा कि हर कोई भारत की ओर आशा की नजर से देख रहा है, न केवल स्वास्थ्य सेवा के मामले में बल्कि इसलिए कि देश एक विशाल और विविध आबादी की देखभाल करने में कामयाब रहा है और इसने कोविड-19 महामारी के दौरान 70 से 80 देशों की मदद भी की। (फोटो- इंस्टाग्राम)
5 / 5
उन्होंने कहा, ‘‘यह सब हमारी केंद्र सरकार, हमारी राज्य सरकारों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, निर्माताओं के नेतृत्व के कारण संभव हुआ, जिन्होंने एक लक्ष्य के लिए मिलकर काम किया।’’ इस अवसर पर, पूनावाला को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों डॉ पंतंगराव कदम मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (फोटो- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोवाक्सिनकोविशील्‍डSputnik
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी