लाइव न्यूज़ :

Feravir Drug: कोरोना इलाज में प्रयोग की जाने वाली दवा 'फेराविर' मानकों पर खरी नहीं उतरी, मुकदमा दर्ज

By संदीप दाहिमा | Updated: July 4, 2023 11:54 IST

Open in App
1 / 5
कोरोना वायरस के इलाज में प्रयोग होने वाली फेराविर दवा औषधि विभाग की जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी है।
2 / 5
अब विभाग ने दवा निर्माता कंपनी तथा तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने सोमवार को बताया कि महामारी के दौरान फेराविर दवा की काफी मांग थी और बीमारी के इलाज में इस दवा का प्रयोग किया गया।
3 / 5
उन्होंने बताया कि जून 2021 में दादरी के एक मेडिकल स्टोर से फेराविर दवा का नमूना लिया गया था और रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू की गई है।
4 / 5
बब्बर ने बताया कि दवा बनाने वाली कंपनी ‘मैस्कॉट हेल्थ सीरीज’, हरिद्वार से जवाब मांगा गया। कंपनी ने दवा बनाने की बात स्वीकार की लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी।
5 / 5
उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद कंपनी और तीन लोगों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसMedicines and Healthcare
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यअमानक दवाइयां बाजार में कैसे पहुंच जाती हैं ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम