स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है सौंफ का पानी, शरीर को मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे

By संदीप दाहिमा | Published: June 27, 2023 03:53 PM2023-06-27T15:53:56+5:302023-06-27T16:05:02+5:30

Next

सौंफ में विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर होती है, सौंफ कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, सुबह उठकर सौंफ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

सौंफ में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसे वजन कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है।

सौंफ में पोटेशियम पाया जाता है जो हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, सौफ खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी कम हो जाता है।

अस्थमा पेशंट के लिए सौंफ लाभकारी होती है, इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो अस्थमा में लाभदायक होता है।

सौंफ हमारी आंखों के लिए बेहद लाभकारी है, सौंफ आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलवाने में काफी कारगर है।

सौंफ का पानी डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है, इसके एंटी ऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।