होली 2019: होली के मौके पर जरूर खाएं ये 8 स्वादिष्ट व्यंजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 20, 2019 07:11 AM2019-03-20T07:11:27+5:302019-03-20T10:12:02+5:30

Next

गुजिया: होली के खास मौके पर खाने में गुजिया ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। ढेर सारे मावे, सूजी, खोया से भरी से गुजिया देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।

ठंडाई: इस होली इस खास अवसर पर घर में आए मेहमानों को ठंडाई जरूर पिलाएं। आप इस ठंडाई में भांग भी मिला सकते हैं।

पकोड़े और भजिया: इस दिन आप पलक के पकोड़े, प्याज़ की भजिया और मूंग की दाल के पकोड़े भी मेहमानों के लिए बना सकते हैं।

नमक पारे: स्नैक्स में आप क्रिस्पी और क्रंची नमक पारे भी सर्व कर सकते हैं।

शक्कर पारे: होली के त्यौहार पर अपने मेहमानों के लिए शक्कर पारे भी अच्छा ऑप्शन है।

दही भल्ला और दही बड़ा: इस मजेदार स्ट्रीट स्नैक को आप आसानी से घर पर बनाकर मेहमानों और दोस्तों को खिला सकते हैं।

कांजी वड़ा: इस डिश उड़द दाल से बनती है और इसके साथ मसालेदार पानी दिया जाता है। यह भी अक्सर होली के त्यौहार पर बनाई जाती है।

कचौड़ी: दाल कचौड़ी, मसाला कचौड़ी और आप चाहे तो खस्ता कचौरी बनाकर इस बार होली पर अपने फ्रेंड्स और फैमिली को इम्प्रेस कर सकते हैं।