लाइव न्यूज़ :

मेकअप टिप्स: इन तरीको से जानें कि सबसे पहले चेहरे पर क्या और कैसे लगाएं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2018 11:02 IST

Open in App
1 / 7
मेकअप करना तकरीबन सभी लड़कियों को पसंद होता है। आपको हजारों में शायद कोई एक लड़की ऐसी मिल जाएगी जो मेकअप के नाम से चिड़ती हो और उससे दूर भागती हो। सभी लड़कियों को ज्यादा नहीं तो थोड़ा बहुत मेकअप लगाना पसंद होता है। कुछ लड़कियां बहुत अच्छा मेकअप कर लेती हैं लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो मेकअप के स्टेप्स तो जान लेती हैं फिर भी सही से मेकअप नहीं कर पाती हैं। तो आज हम आपको मेकअप करने का सही आर्डर बताने जा रहे हैं। सबसे पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, उसके बाद किस तरह से आर्डर चलता है और इन सभी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते समय किन बातों का ख्याल रखना है यह भी बताएंगे।
2 / 7
पॉपुलर मेकअप प्रोडक्ट: अमूमन लड़कियों को बेस मेकअप में फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट पाउडर के बारे में ही पता होता है। लेकिन इसके अलावा भी सीरम, प्राइमर, कंसीलर जैसे प्रोडक्ट होते हैं जो मेकअप बेस में इस्तेमाल होते हैं और मेकअप को घंटों तक बनाए रखते हैं। लेकिन कौन सा प्रोडक्ट कब और कैसे इस्तेमाल करना है आइए जानते हैं।
3 / 7
प्राइमर: प्राइमर मेकअप में सबसे पहला और बेस को बनाए रखने का सबसे इम्पोर्टेन्ट कॉस्मेटिक आइटम होता है। यह मेकअप को बिगड़ने से रोकता है। प्राइमर को उंगली पर लेते हुए केवल उन एरिया में लगाएं जहां स्किन पोर्स अधिक हों। इसे क्रीम की तरह पूरे चेहरे पर लगाने की जरूरत नहीं होती है।
4 / 7
कंसीलर: अमूमन लोगों को यह कंफ्यूजन होती है कि चेहरे पर पहले कंसीलर लगाते हैं या फाउंडेशन? तो जवाब है कंसीलर। ऐसा इसलिए क्योंकि कंसीलर डार्क सर्कल और डार्क स्पॉट्स को कवर करके फाउंडेशन का काम कम कर देता है और स्किन को फाउंडेशन लगाने से पहले ही 'इवेन' टोन दे देता है। तो कंसीलर को अच्छी तरह आंखों के नीचे और चेहरे के सभी डार्क स्पॉट एरिया में लगा लें।
5 / 7
सबसे पहले सीरम: अगर आप चाहती हैं कि मेकअप के बाद ऑइल की वजह से आपका चेहरा खराब ना हों तो चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार सीरम खरीदें, इसके 3 से 4 बूंदें हाथ पर लें और चेहरे पर टैप करते हुए इसे लगाएं। सीरम को केवल उन एरिया पर लगाएं जहां ऑइल अधिक आता है।
6 / 7
फाउंडेशन: कंसीलर के बाद बारी आती है फाउंडेशन। इसे आप सावधानी से अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें। गलत फाउंडेशन का इस्तेमाल आपका पूरा मेकअप बिगाड़ सकता है। अगर आपके पास ड्राई फाउंडेशन है तो इसे लगाने के लिए स्पौंज का इस्तेमाल करें, एल्किन अगर फाउंडेशन लिक्विड है तो ब्रश के इस्तेमाल से यह अच्छी तरह अप्लाई हो जाएगा।
7 / 7
पाउडर: अगर आपकी अधिक ऑयली स्किन है तो आपको मेकअप का बेस लगाने के बाद चेहरे पर ब्रश के इस्तेमाल से कॉम्पैक्ट पाउडर जरूर लगाना चाहिए। नहीं तो केवल उन एरिया में ये पाउडर लगाएं जहां ऑइल आने की संभावना होती है। कॉम्पैक्ट पाउडर को पूरे चेहरे पर लगाना जरूरी नहीं होता है।
टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन