महिलाओं को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, दिखेंगी जवां और खूबसूरत, शरीर रहेगा हेल्दी और फिट

By संदीप दाहिमा | Published: March 8, 2022 08:31 PM2022-03-08T20:31:50+5:302022-03-08T20:37:50+5:30

Next

नींबू आपके मोटापे को काटता है। हर दिन एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से मोटापा, मसूढ़ों की समस्या, बॉडी स्किन और पेट की हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

कसूरी मेथी का सेवन करके आप हार्ट प्रॉब्लम से बचे रह सकते हैं। इससे आपको गैस की प्रॉब्लम भी नहीं होगी। आपका पेट साफ होगा तो आपकी फोड़े-फूंसी जैसी प्रॉब्लम भी नहीं होगी।

बदन दर्द और दिन भर की जंक फूडिंग की हैबिट आपके स्वास्थय से ज्यादा आपकी स्किन के लिए हानिकारक है। इसलिए आपको हमेसा अलसी का सेवन करना चाहिए। इसे किसी ना किसी रूप में ग्रहण करते रहना चाहिए। ये आपको कई सारी बीमारी से दूर रखेगी। इससे आपका तनाव भी दूर रहेगा।

सुबह के नाश्ते में दूध या दूध से बनी चीजों का जैसे कि दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। इन चीजों में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो सुबह की मॉर्निंग सिकनेस को तो दूर करती ही है, साथ ही इंस्टेंट एनर्जी भी देती हैं।

अजवाइन में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। ये आपको पेट सम्बन्धित हर समस्या से दूर रखती है। इससे एसिडीटी भी नहीं होती। इसलिए अजवाइन का पानी या अजवाइन आप अपने डायट में जरूर शामिल करें।