लाइव न्यूज़ :

Stock Markets Recover: 3 दिनों की गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 496 अंक उछला

By संदीप दाहिमा | Updated: January 19, 2024 18:50 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों से जारी गिरावट के दौर से शुक्रवार को उबर गए। प्रमुख शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 496 अंक उछल गया जबकि निफ्टी 21,600 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 496.37 अंक यानी 0.70 प्रतिशत उछलकर 71,683.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 708.78 अंक तक बढ़कर 71,895.64 पर भी पहुंच गया था।
2 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 160.15 अंक यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 21,622.40 अंक पर बंद हुआ। इस तेजी ने स्थानीय बाजारों को पिछले तीन दिनों से जारी बिकवाली से उबरने में मदद की। गिरावट के इस दौर में सेंसेक्स में 2.91 प्रतिशत और निफ्टी में 2.87 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'निचले भाव पर खरीदारी और उत्साहजनक वैश्विक संकेतों ने बाजार को गिरावट से उबरने में मदद की। हालांकि निवेशक अभी निराश हैं और तेजी में नरमी आने की उम्मीद कर रहे हैं।'
3 / 5
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और लार्सन एंड टूब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में गिरावट का रुख रहा। इस तरह एचडीएफसी बैंक के शेयर में लगातार चौथे सत्र में गिरावट रही। शुक्रवार को भी इसमें 1.08 प्रतिशत की गिरावट आई। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक का शेयर अपेक्षाकृत कमजोर तिमाही नतीजे आने के बाद करीब 10 प्रतिशत तक लुढ़क चुका है।
4 / 5
साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में इस सप्ताह 885.22 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि निफ्टी ने 272.15 अंक यानी 1.24 प्रतिशत का नुकसान झेला। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, 'मजबूत वैश्विक संकेटों ने निफ्टी में आई हालिया गिरावट थामने में मदद की। कारोबार के अंत तक एक दायरे में ही गतिविधियां केंद्रित रहीं।' अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले बीएसई मिडकैप सूचकांक ने 1.69 प्रतिशत की छलांग लगाई जबकि स्मालकैप सूचकांक में 1.06 प्रतिशत की तेजी रही।
5 / 5
बाजार के सभी खंडों के सूचकांकों में बढ़त रही। तेल एवं गैस खंड में सर्वाधिक 2.17 प्रतिशत की तेजी देखी गई जबकि धातु खंड में 1.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त लेने में सफल रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरकर बंद हुए। यूरोप के ज्यादातर बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत चढ़कर 79.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 9,901.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम