लाइव न्यूज़ :

Stock Market: सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी लाल निशान पर बंद

By संदीप दाहिमा | Updated: February 2, 2023 16:43 IST

Open in App
1 / 5
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मिला-जुला रुख रहा। जहां बीएसई सेंसेक्स 224 अंक से अधिक लाभ में रहा, वहीं एनएसई निफ्टी छह अंक नीचे रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
कारोबार के दौरान एक समय ऊंचे में यह 60,007.67 अंक तक गया और नीचे में 59,215 अंक तक आया। हालांकि, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,610.40 अंक पर बंद हुआ। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली का असर सूचकांक पर पड़ा। सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी 4.74 प्रतिशत उछला।
3 / 5
इसके अलावा इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ एचडीएफसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।
4 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त में रहे। अडाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को कहा कि वह 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) वापस लेने के साथ निवेशकों का पैसा लौटाएगी।
5 / 5
कंपनी ने एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिलने के एक दिन बाद यह घोषणा की। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 26.50 प्रतिशत लुढ़क गया। समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। अडाणी ट्रांसमिशन 10 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी 10 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस 10 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 6.13 प्रतिशत नुकसान में रहे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत घटकर 82.78 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,785.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित