लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: 322.08 अंक उछला, सेंसेक्स 72,360.51 अंक पर पहुंचा, चार दिन में 11.11 लाख करोड़ रुपये कमाए निवेशक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2023 11:13 IST

Open in App
1 / 7
Share Market Today: वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख और विदेशी कोष के प्रवाह के बीच घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
2 / 7
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.08 अंक उछलकर नए सर्वकालिक उच्च स्तर 72,360.51 अंक पर पहुंच गया।
3 / 7
निफ्टी 90.85 अंक चढ़कर 21,745.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, नेस्ले और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे।
4 / 7
अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
5 / 7
अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
6 / 7
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,926.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
7 / 7
शेयर बाजार की चार दिनों की तेजी में निवेशकों को 11.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ है। चार दिनों में बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 11,11,599.28 करोड़ रुपये बढ़कर 3,61,31,598.15 करोड़ रुपये हो गया।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीभारतीय रुपयाडॉलरDollar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी