लाइव न्यूज़ :

Share Market Today News: सेंसेक्स 199 अंक टूटा, शेयर बाजार में पांच दिन से जारी तेजी पर विराम

By संदीप दाहिमा | Updated: January 16, 2024 17:01 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटी तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स में 199 अंक से अधिक की गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 199.17 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,128.77 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कमजोर खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आई और यह अबतक के उच्चतम स्तर 73,427.59 अंक तक पहुंच गया।
2 / 5
हालांकि, बाजार मुनाफावसूली के कारण बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और एक समय यह 367.65 अंक खिसक कर 72,960.29 अंक के निचले अंक तक आ गया था। एनएसई निफ्टी कारोबार के दौरान 22,124.15 के उच्चस्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, अंत में यह 65.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,032.30 अंक पर बंद हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,972.72 अंक यानी 2.76 प्रतिशत और निफ्टी 584.45 अंक मजबूत हुआ।
3 / 5
सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नुकसान में रहीं। आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से तेज गिरावट आई। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहा।
4 / 5
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मार्टिन लुथर किंग जूनियर दिवस के मौके पर बंद था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आईटी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के बाद वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। निवेशक इस बात पर विचार कर रहे हैं कि बाजार में मौजूदा जो उत्साह है, वह संभवत: खासकर घरेलू बाजार में मझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों के उच्च मूल्यांकन के कारण भरोसे वाला नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नये संकेतकों के अभाव में एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) का पूंजी प्रवाह मिला-जुला रहा।
5 / 5
वैश्विक स्तर पर जारी तनाव के बीच तेल कीमतें मजबूत रहीं।’’ वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत चढ़कर 78.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,85.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम