लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 208 अंक टूटा

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: May 24, 2023 20:41 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 208 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक बाजारों में नरम रुख के बीच वित्तीय, धातु और पेट्रोलियम शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 208.01 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,773.78 अंक पर बंद हुआ।
2 / 5
सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें तेजी आई और एक समय यह 62,154.14 अंक तक पहुंच गया। बाद में तेजी जाती रही और एक समय यह नीचे में 61,708.10 अंक तक आ गया। अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स में गिरावट के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,285.40 अंक पर बंद हुआ।
3 / 5
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
4 / 5
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, टाइटन, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और पावरग्रिड शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में कुछ समय के लिये तेजी रही। वैश्विक स्तर पर नरम रुख से धारणा प्रभावित हुई। अमेरिका में कर्ज सीमा बढ़ाने को लेकर बातचीत अटकने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक रुख को लेकर चिंता के बीच अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल मजबूत हुआ।’’
5 / 5
निवेशकों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है। यह आज जारी होगा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुआ। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89 प्रतिशत चढ़कर 78.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 182.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी