लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 8, 2024 11:00 IST

Open in App
1 / 5
स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 83.06 पर पहुंच गया।
2 / 5
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 पर खुली।
3 / 5
बाद में यह 83.04 के स्तर को छूने के बाद 83.06 पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद से नौ पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
4 / 5
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 102.22 पर कारोबार कर रहा था।
5 / 5
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12 प्रतिशत गिरकर 77.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी