लाइव न्यूज़ :

Lpg Cylinder Price: 1 मई को राहत की बौछार, एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कमी, जानें अपने शहर का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2025 16:05 IST

Open in App
1 / 7
Lpg Cylinder Price: तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने गुरुवार को भारत के शहरों में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की। दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत अब 1,762 रुपये से घटकर 1,747.50 रुपये हो गई है, जो प्रति सिलेंडर 14.5 रुपये की गिरावट है।
2 / 7
Lpg Cylinder Price: ओएमसी की एक अधिसूचना के अनुसार 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई है।
3 / 7
Lpg Cylinder Price: 1 मई, 2025 से शहर-वार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत- दिल्ली- 1,747.50 रुपये मुंबई- 1,699 रुपये कोलकाता- 1,857.5 रुपये चेन्नई- 1,910 रुपये
4 / 7
Lpg Cylinder Price: विमान ईंधन की कीमत में बृहस्पतिवार को 4.4 प्रतिशत की कटौती की गई। यह एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी कटौती है।  सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी विमान ईंधन की कीमत 3,954.38 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.4 प्रतिशत घटकर 85,486.80 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।
5 / 7
Lpg Cylinder Price: इससे पहले एक अप्रैल को 6.15 प्रतिशत (5,870.54 रुपये प्रति किलोलीटर) की भारी कटौती के बाद यह कदम उठाया गया है। इन दो कटौतियों ने इस वर्ष के शुरू में हुई मूल्य वृद्धि की प्रभावी रूप से भरपाई कर दी है। मुंबई में विमान ईंधन की कीमत 83,575.42 रुपये से घटाकर 79,855.59 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई, जबकि चेन्नई तथा कोलकाता में इसकी कीमत घटाकर क्रमश: 88,494.52 रुपये और 88,237.05 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई।
6 / 7
Lpg Cylinder Price: होटलों एवं रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 14.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम कर दी गई। तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 14.50 रुपये घटा दी है। राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब 1,747.50 रुपये और मुंबई में 1,699 रुपये है। इससे पहले एक अप्रैल से प्रति सिलेंडर इस पर 41 रुपये की कटौती की गई थी।
7 / 7
Lpg Cylinder Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आई है, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले साल मार्च के मध्य में आम चुनाव से पहले कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
टॅग्स :एलपीजी गैसभारतीय रुपयाभारत सरकारपेट्रोल का भावडीजल का भावदिल्लीमुंबईचेन्नईबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?