लाइव न्यूज़ :

Infosys Shares में 8 प्रतिशत की तेजी, बाजार मूल्यांकन 48,652.73 करोड़ रुपये बढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: January 12, 2024 18:19 IST

Open in App
1 / 5
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के शेयर में शुक्रवार को आठ प्रतिशत का उछाल आया। इसके साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 48,652.73 करोड़ रुपये बढ़ गया। कंपनी का तीसरी तिमाही का परिणाम बाजार की उम्मीद के अनुरूप होने से शेयर चढ़ा है।
2 / 5
कंपनी का शेयर बीएसई पर मजबूत शुरुआत के बाद 7.84 प्रतिशत चढ़कर 1,612.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह आठ प्रतिशत चढ़कर 1,615.80 रुपये प्रति इक्विटी तक पहुंच गया था।
3 / 5
एनएसई पर कंपनी का शेयर आठ प्रतिशत चढ़कर 1,615 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। आईटी सेवा प्रदाता कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 48,652.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,69,135.15 करोड़ रुपये हो गया।
4 / 5
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 847.27 अंक यानी 1.18 प्रतिशत उछलकर 72,568.45 के नए शिखर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 247.35 अंक यानी 1.14 प्रतिशत चढ़कर 21,894.55 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
5 / 5
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया था कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 7.3 प्रतिशत घटा है। उसका शुद्ध लाभ 6,106 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,586 करोड़ रुपये था।
टॅग्स :इंफोसिसशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम