लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 23 मार्च 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 23, 2023 20:08 IST

Open in App
1 / 5
विदेशों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
2 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 815 रुपये उछलकर 69,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
3 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’
4 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 1,975 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 22.84 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में अपेक्षित चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की।
5 / 5
साथ ही संकेत दिया कि वित्तीय बाजार में हाल के उथल पुथल के मद्देनजर वह भविष्य में नीतिगत दर को यथावत रख सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद डॉलर सूचकांक अन्य मुद्राओं की तुलना में एक सप्ताह से अधिक समय के निचले स्तर 101.6 डॉलर पर आ गया।’’
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी