लाइव न्यूज़ :

Vicky Kaushal: छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल

By संदीप दाहिमा | Updated: January 24, 2023 12:20 IST

Open in App
1 / 6
अभिनेता विक्की कौशल अपनी अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म निर्देशक लक्ष्मन उतेकर ने इसकी पुष्टि की है।
2 / 6
छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे हैं। निर्देशक लक्ष्मन उतेकर ने कहा, ‘‘ विक्की कौशल यह ऐतिहासिक किरदार निभाने के लिए बिल्कुल सही पसंद हैं।’’ फिल्म ‘मिमी’ के निर्देशक उतेकर और विक्की कौशल की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी जल्द रिलीज होने वाली है।
3 / 6
निर्देशक ने कहा, ‘‘ विक्की कौशल का व्यक्तित्व, उनकी कद-काठी और काया छत्रपति संभाजी महाराज से मेल खाती है। इसके अलावा विक्की एक शानदार कलाकर हैं। हमने कोई ‘लुक टेस्ट’ नहीं किया क्योंकि मुझे यकीन था कि वही संभाजी महाराज की भूमिका निभा सकते हैं। ’’
4 / 6
निर्देशक ने कहा, ‘‘ विक्की कौशल को चार महीने तक तलवारबाजी, घुड़सवारी और अन्य चीजों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तैयारी पूरे होने के बाद ही हम शूटिंग शुरू करेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि वह छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने को उत्साहित हैं।
5 / 6
उतेकर ने कहा, ‘‘ हमने छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में देखी हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि छत्रपति संभाजी महाराज कितने बड़े योद्धा थे या मराठा साम्राज्य और महाराष्ट्र के लिए उनका योगदान क्या है।’’
6 / 6
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अगस्त-सितंबर में शुरू की जाएगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की कंपनी ‘मैडाक फिल्म्स’ के बैनर तले किया जाएगा।
टॅग्स :विक्की कौशलफिल्महिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?