Holi 2020: होली के 10 सुपरहिट सदाबहार गाने, 'रंग बरसे' से लेकर 'बलम पिचकारी' तक जरूर सुनें

By संदीप दाहिमा | Published: March 9, 2020 03:22 PM2020-03-09T15:22:57+5:302020-03-09T15:22:57+5:30

Next

होली के दिन: फिल्म शोले (1975) में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया यह गाना भी दर्शकों को खूब भाता है। यह गाना किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था।

बलम पिचकारी: फिल्म यह जवानी है दीवानी (2013) दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर के उपर फिल्माया गया यह गाना शाल्मली खोलगडे और विशाल ददलानी ने गाया था। इस गाने का म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

गली गली: फिल्म पटाखा (2018) पिछले साल रिलीज़ हुई इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया था।

सोनी सोनी: फिल्म मोहब्बतें (2000) उदित नारायण की आवाज में होली के यह गाना ना चले ऐसा हो ही नहीं सकता है, शाहरुख खान ने इस गाने में जबरदस्त डांस किया था। इस गाने का वीडियो देखने बाद आज ही होली खेलने का मन करने लगेगा।

होली खेले रघुवीरा: फिल्म बागबान (2003) अमिताभ बच्चन के द्वारा गाना यह गाना हेमा मालिनी और खुद अमिताभ जी पर फिल्माया गया था।

लहू मुंह लग गया: फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013) दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच की लव केमिस्ट्री इस गाने में देखने को मिली थी। इस होली आपके यह गाना भी एक अच्छा ऑप्शन है।

डु मी अ फेवर लेट्स प्ले होली: फिल्म वक्त (2005) अक्षय कुमार तथा प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री वाला फिल्म 'वक्त' का यह गाना बहुत जबरदस्त है। इस गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया था।

बद्री की दुल्हनिया: फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म का यह गाना होली के दिन अगर कोई सुन ले तो झूमे बिना ना रह पाए।

आज न छोड़ेंगे: फिल्म 'कटी पतंग' से है, इस फिल्म में यह गाना एक्टर जेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गाया है।

टॅग्स :होलीHoli