सोनम कपूर फिल्म रिलीज से पहले जुहू के मुक्तेश्वर मंदिर में लेने पहुंची आशीर्वाद, देखें Photos

By ललित कुमार | Published: September 1, 2019 10:01 AM2019-09-01T10:01:19+5:302019-09-01T10:01:19+5:30

Next

सोनम कपूर की आगामी फिल्म 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स द्वारा रिलीज़ किया गया है।

सोनम ट्रेलर के बाद से ही फिल्म के प्रमोशन में जुट चुकी हैं।

सोनम हाल ही में जुहू में स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में फिल्म रिलीज़ से पहले आशीर्वाद लेने पहुंची।

इस दौरान सोनम का ट्रेडिशनल अवतार नजर आया, जिसमें वो काफी स्टाइलिश दिख रही थीं।

सोनम के साथ फिल्म 'द जोया फैक्टर' में साउथ एक्टर दलकीर सलमान नजर आएंगे।

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 20 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

सोनम आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थी।