एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, गोवा में वेकेशन एन्जॉय करती आईं नजर

By शैलेश कुमार भक्त | Published: December 31, 2020 12:16 PM2020-12-31T12:16:34+5:302020-12-31T12:32:35+5:30

Next

शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री हैं, जो फ़िलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं।

शिल्पा का जन्म 8 जुलाई 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। शिल्पा माता सुनन्दा और सुरेन्द्र शेट्टी की बड़ी पुत्री है जो औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं। इनकी एक छोटी बहन है-शमिता शेट्टी जोकि एक अभिनेत्री हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पूरी फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर गईं हैं।

शिल्पा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में शिल्पा काले रंग की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नज़र आ रही हैं।

शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी।

उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की, मैं खिलाडी तू अनाडी, बाजीगर, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर शादी करके फंस गया यार, लाइफ इन अ मेट्रो, दोस्ताना आदि।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।