अर्पिता खान की बेटी की पहली फोटो आई सामने, फैंस हुए फिदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 30, 2019 03:18 PM2019-12-30T15:18:19+5:302019-12-30T15:18:19+5:30

Next

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। जिससे उनकी खुशी डबल हो गई है।

पहले ही इस बात को कंफर्म कर दिया गया था कि वह सलमान के बर्थडे वाले दिन बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में हर किसी को अर्पिता की बेटी आयत की पहली झलक का इंतजार है।

आयुष शर्मा ने बेटी आयत की खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटो में आयत बेहद क्यूट लग रही है।

फोटो में आयुष अर्पिता और अपने बेटे और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस को सलमान की भांजी की क्यूट फेस काफी पसंद आया है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आयुष ने लिखा, 'इस खूबसूरत दुनिया में आयत आपका स्वागत है। आप हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां लेकर आई हैं। आप सभी के जीवन को बहुत प्यार और आनंद के साथ छूती रहें।'