प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग मियामी में बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: March 26, 2019 10:37 AM2019-03-26T10:37:34+5:302019-03-26T10:37:34+5:30

Next

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर शादी के बाद अपने पति निक जोनस के साथ एन्जॉय करते हुए नजर आ ही जाती हैं। हाल ही में ये कपल मियामी में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इस पिक में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सोफी टर्नर और जोनस ब्रदर्स मियामी में ट्रिप का लुफ्त उठाते हुए दिख रहे हैं।

प्रियंका और निक अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है।

सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर और जायरा वसीम दिखेंगी।

खबरों के मुताबिक प्रियंका इस फिल्म में जायरा वसीम की मां का किरदार निभाती हुई दिख सकती हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका हाल में जोनस ब्रदर्स के लेटेस्ट म्यूजिक विडियो 'सकर्स' में भी दिखाई दी थीं।

ब्लैक कलर की इस बिकीनी में प्रियंका का अंदाज़ देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

प्रियंका और निक की शादी को करीबन 4 महीने पूरे हो चुके हैं।

प्रियंका ने निक से 1 और 2 दिसम्बर को जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में शादी की थी।

प्रियंका और निक की शादी दो रीति रिवाजों क्र‍िश्‍चियन और हिंदू से हुई थी।

प्रियंका और निक की ये सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।