रिहाई के बाद पहली बार नजर आईं रिया चक्रवर्ती, फिर टीशर्ट पर लिखे शब्दों ने खींचा सबका ध्यान, देखें तस्वीरें

By स्वाति सिंह | Published: January 3, 2021 05:41 PM2021-01-03T17:41:40+5:302021-01-03T17:41:40+5:30

Next

जेल से बेल पर छूटने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक घर तलाशते रविवार को एक बार फिर स्पॉट हुए।

बीते 2020 में दोनों ने बहुत कुछ झेला है। वह बांद्रा में एक बार फिर घर तलाशते नजर आए। रिया चक्रवर्ती ने पिंक कलर की टी-शर्ट पहन रखी थी।

इसपर 'लव इज पावर' लिखा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट भी पहन रखी थी और रंगीन मास्क लगा रखा था।

वहीं शोविक ने सफेद कलर की टी-शर्ट, जींस और ब्लैक जैकेट पहन रखा था। यह दोनों का पहला साथ में अपीयरेंस है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दोनों जेल में जा चुके है। शोविक चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने 2 दिसंबर को जमानत दी है।

प्रेम हीच शक्ती आहे, असा मॅसेज या टी-शर्टवर प्रिंट केलेला होता. तिच्या या टी-शर्टची सध्या खास चर्चा रंगलीये.

दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले ड्रग्स एंगल में नाम आने के बाद गिरफ्तार किया था।

इतना ही नहीं ईडी ने रिया चक्रवर्ती के कई व्हाट्सएप मैसेज सीबीआई और एनसीबी को शेयर किए थे। इसमें ड्रग्स की डीलिंग और उपयोग की बात की गई थी।

रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 7 अक्टूबर को जमानत मिली थी।