अर्जुन कपूर के बिना ही मलाइका अरोड़ा बांद्रा में लंच के बाद हुईं स्पॉट, बिना मेकअप भी लगीं बेहद सुंदर

By ललित कुमार | Published: April 30, 2019 08:59 AM2019-04-30T08:59:07+5:302019-04-30T08:59:07+5:30

Next

मलाइका अरोड़ा इस समय लगातार बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड गलियारों में दोनों को एक साथ कई बार देखा जा चुका है।

लेकिन कल यानि सोमवार को मलाइका अकेले ही बांद्रा के रेस्तरां में लंच करने पहुंची, लंच करने के बाद बाहर निकलते ही मलाइका कैमरे में कैद हो गईं।

इस दौरान मलाइका बिना मेकअप और पीले कलर के सूट-सलवार में भी बेहद प्यारी लग रही थीं।

हाल ही में मलाइका बॉलीवुड एक्टर और अर्जुन के चाचा संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर की बर्थडे पार्टी में दिखीं थी।

वैसे इस पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए लेकिन सभी की निगाहें मलाइका और अर्जुन पर ही टिकी रहीं।

इस पार्टी के दौरान मलाइका और अर्जुन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे से जल्द ही शादी कर सकते हैं।

हाल ही में मलाइका मालदीव में छुट्टियां बिताने गई थीं।