लाइव न्यूज़ :

Kedarnath Trailer Released: सारा-सुशांत की प्रेम कहानी और भयंकर आपदा का मंजर बड़े पर्दे पर आएगा नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2018 16:05 IST

Open in App
1 / 10
तमाम झंझावतों के बाद आखिकार फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म भी आगामी 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में एक जबर्दस्त कहानी झलक मिल रही है।
2 / 10
यह कहानी एक मुसलमान लड़के के हिन्दू लड़की से प्यार होने की है। दोनों प्यार की पृष्ठभूमि में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ शहर है। समय केदारनाथ में आई साल 2013 की आपदा का है।
3 / 10
सारा अपनी पहली फिल्म में चौंकाती नजर आ रही है। अपने दृश्यों में वे शानदार अभिनय और जबर्दस्त तरीके से डायलॉग डिलेवरी करते नजर आ रही हैं। एक किसिंग सीन में सारा बिल्कुल पेशेवर अभिनेत्री की तरह अभिनय करते नजर आ रही हैं। जबकि यह उनकी पहली फिल्म है।
4 / 10
सुशांत एक सधे हुए अभिनेता की तरह जबर्दस्त एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वह लोगों को केदारनाथ धाम तक ले जाने वाले गाइड अथवा पिट्ठू की नौकरी करने वाले स्‍थानीय युवा लड़के के किरदार में फब रहे हैं।
5 / 10
फिल्म में केदारनाथ की तबाही के दृश्यों को वैसा रूप तो नहीं दिया जा समा है जैसी असल में यह तबाही थी। लेकिन पानी के कई दृश्यों मन में कौतूहल पैदा कर रहे हैं। कुछ जगहों पर पूरा ट्रेलर देखने के बाद आपको सुपर-डुपर हिट फिल्म टाइटेनिक की याद दिलाती है। लेकिन तकनीकी मामले में टाइटेनिक के स्तर को छूती नहीं दिखाई दे रही।
6 / 10
इस फ‍िल्‍म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फ‍िल्‍म की शूट‍िंग उत्तराखंड में हुई है। निर्देशक अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसम्बर को रिलीज होगी।
7 / 10
इस फिल्म पर कई बार काले बादल छा गए। फिल्म की शूटिंग बहुत पहुत पहले शुरू हुई थी। लेकिन कई बार आस्‍था, कहानी का प्लाट, प्रोड्यूसर व कई अन्य कारणों से फिल्म रुकती रही। एक बार को ऐसा भी लगा था कि शायद यह फिल्म डिब्बा बंद हो चुकी है।
8 / 10
फिल्म का टीज़र आने के बाद के नये सिरे से विवाद शुरू हो गए थे। कई समुदाय के लोगों ने इसे लव जिहाद को बढ़ावा देने व आस्‍था को आहत करने आदि का मुद्दा उठा रहे हैं।
9 / 10
जबसे जाह्नवी कपूर कपूर की फिल्म 'धड़क' रिलीज़ हुई है, तभी से फैंस सारा अली खान की एक्टिंग को बड़े पर्दे पर देखने के इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
10 / 10
फिल्‍म के अभिनेता सुशांत‌ ‌सिंह एक सीन में दावा करते नजर आते हैं ‌कि केदारनाथ में मुसलमान परिवार भी भगवान‌ शिव की पावन यात्रा केदारनाथ धाम तक लोगों को ले जाने में सहायता करते हैं और वहां नौकरी करते हैं।
टॅग्स :केदारनाथ (फिल्म)सुशांत सिंह राजपूतसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?