जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, देखें शादी की रस्मों की कुछ छू जानें वाली फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 10, 2020 12:36 PM2020-02-10T12:36:35+5:302020-02-10T12:36:35+5:30

Next

काम्या पंजाबी की शादी की रस्में की शुरुआत हो गई है

शनिवार को काम्या ने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से सगाई की और अब रविवार को दोनों की हल्दी की सेरेमनी हुई है।

काम्या ने हल्दी में येलो कलर का सूट पहना है जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

इस दौरान काम्या की बेटी अपनी मां का हाथ थामे नजर आई।

हल्दी में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं

इससे पहले काम्या ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे। दोनों ने गुरुद्वारे में परिवार वालों की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।

इस खास मौके पर काम्या ने गोल्डन रंग का कुर्ता और काले रंग का गरारा पहना हुआ था।

काम्या इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। काम्या के चेहरे पर उनकी खुशी साफ जाहिर हो रही थी।

गौरतलब है कि काम्या बीते एक साल से शलभ को डेट कर रही थीं। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

बता दें कि काम्या इससे पहले साल 2003 में बंटी नेगी से शादी कर चुकी हैं। बंटी और काम्या की एक बेटी भी है।