लाइव न्यूज़ :

कल्कि कोचलीन ने दिखाई बेटी की पहली झलक, पापा की गोद में नजर आई नन्ही परी-देखें खूबसूरत फोटो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 10:03 IST

Open in App
1 / 8
कल्कि कोचलिन ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। कल्कि ने अपनी बेटी का नाम साफो रखा है।
2 / 8
कल्कि प्रेग्नेंसी के पूरे नौ महीने तक एक्टिव रही, कल्कि ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने बेबी के नाम की घोषणा की है और कल्कि ने अपनी बेटी का नाम साफो रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दिल की भावनाओं को भी जाहिर किया है।
3 / 8
कल्कि ने हाल ही में बेटी, बॉयफ्रेंड और डॉक्टर्स के साथ फोटो शेयर की और अपना डिलीवरी एक्सपीरियंस भी बताया है।
4 / 8
कल्कि ने लिखा,'ट्यूलिप वुमन केयर की पूरी टीम और मेरे डॉक्टर्स को थैंक्यू जिन्होंने मेरे साथ 17 घंटे कॉप्रेट किया। मैं बहुत थक गई थी और मैंने उनसे खुद कहा कि अब कैसे भी बेबी को बाहर निकालो और वे ऐसा कर भी सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने मुझे कहा कि तुम बहुत दूर तक आई हो और अब तुम्हें नेचुलर वॉटरबर्थ देना होगा। फिर एक घंटे बाद सैफो का जन्म हुआ। आप सबका काम बहुत ही शानदार है।'
5 / 8
कल्कि ने बेटी के जन्म के 2 दिन बाद फुटप्रिंट्स शेयर करते हुए लिखा था,''साफो का स्वागत करें, जो 07/02/20 को पैदा हुई है. उसने 9 महीने मेरे यूट्रेस में बिताए हैं। अब उसे थोड़ी सी जगह दीजिए। शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आप सभी का धन्यवाद और उन सभी मांओं को सलाम है जो बच्चा पैदा करने के भयंकर अनुभव से गुजरती हैं। कई महिलाओं को इसका क्रेडिट तक नहीं दिया जाता है और न ही उन्हें सबसे बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए सहारा ही दिया जाता है, लेकिन उनसे उम्मीद की जाती है कि वे ये सब अपनी ड्यूटी समझकर करें। बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में पूरे समुदाय का सहयोग ही सही मायने में सच्चा मरहम होगा।''
6 / 8
कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग पहली बार पेरेंट्स बने हैं।
7 / 8
कल्कि कोचलिन आए दिन अपन बेबी बंप के साथ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं।
8 / 8
फोटोज से साफ पता लगता था कि वह अपने पहले बच्चे के लिए काफी उत्साहित थीं।
टॅग्स :कल्कि कोचलिन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक, बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, देखें लिस्ट

भारतअभिनेत्री कल्की कोचलिन की मातृत्व पर लिखी किताब का 27 सितंबर को विमोचन

बॉलीवुड चुस्कीFlashback 2020: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं अनुष्का और करीना समेत ये एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपहली बार कल्कि ने दिखाई अपनी बेटी की झलक, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीकल्कि कोचलिन ने शेयर की अपनी डिलीवरी के दौरान की फोटो, साथ ही बताया अपना एक्सपीरियंस-देखें फोटो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?