एकता कपूर और अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त को होगी रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 12, 2022 05:41 PM2022-05-12T17:41:19+5:302022-05-12T17:48:42+5:30

Next

इस रोमांचक थ्रिलर में अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता पावेल गुलाटी हैं।

एकता कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दोबारा' शोभा कपूर और एकता आर कपूर (कल्ट मूवीज, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक नया विंग) और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) द्वारा निर्मित है।

बतौर निर्माता कश्यप अभिनेत्री तापसी के साथ 2018 में आयी ''मनमर्जियां'' और बायोपिक ''सांड की आंख'' (2019) के बाद तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म ''दोबारा'' में तापसी और पावेल गुलाटी की जोड़ी थप्पड़ की शानदार सफलता के बाद फिर से दिखाई देगी।