दीपिका पादुकोण ने पिता के बर्थडे पर शेयर की बचपन की फोटो, लिखा प्यारा सा मैसेज, see pics

By संदीप दाहिमा | Published: June 10, 2020 12:39 PM2020-06-10T12:39:35+5:302020-06-10T12:39:35+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

दीपिका पादुकोण ने इस मौके पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पिता के गोद में नजर आ रही हैं।

दीपिका और पिता प्रकाश पादुकोण की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दीपिका के फैंस को उनकी ये क्यूट फोटो बेहद पसंद आ रही हैं और अब तक करीब 10 लाख के आस-पास लाइक्स आ चुके हैं।

इस फोटो में दीपिका ने पिंक कलर का टॉप और व्हाइट वूलेन स्वेटर पहना हुआ है।

इसके साथ ही दीपिका ने पिता के लिए प्यारा से एक मैसेज भी लिखा है।

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आप को शायद पता न हो दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)