1 / 8बॉलीवुड के कुछ चुलबुले कपल्स की बात की जाए तो इनमें सबसे पहला नाम आता है बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु की और पति करण सिंह ग्रोवर की।2 / 8आज इस लवली कपल की शादी को तीन साल पूरा हो चुका है। साल 2016 की 30 अप्रैल को ही दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध गए थे। दोनों की लव स्टोरी भी ऐसे ही चुलबुली और स्वीट सी है।3 / 8करण और बिपाशा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने शादी की वीडियोज शेयर करके एक-दूसरे को शादी की सालगिरा की बधाई दी।4 / 8दोनों ही शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को प्यार भरा संदेश भी लिखा है।5 / 8साल 2015 में आई फिल्म अलोन में दोनों साथ दिखाई दिए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक ही थी।6 / 8फिल्म के रिलीज होने के बाद भी दोनों अक्सर एक साथ दिखाई पड़ते थे। आखिरकार दोनों ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। 7 / 8बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु की ये पहली शादी है। वहीं करण सिंह ग्रोवर इससे पहले भी दो शादियां कर चुके हैं। करण ने पहली शादी खुद से दो साल बड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी।8 / 8दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। करण ने जब श्रद्धा से शादी की तब वो 26 साल के थे। करण की पहली शादी केवल 10 महीने ही टिक पाई और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया।