प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस से लेकर शाहरुख और आमिर तक,सरोगेसी से पेरेंट्स बने ये सेलेब्स, देखे लिस्ट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: January 22, 2022 12:23 PM2022-01-22T12:23:31+5:302022-01-22T12:26:48+5:30

Next

बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में अपना दम दिखा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद'। प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान तीन बच्चों के पिता हैं। शाहरुख और गौरी ने दो बच्चों के बाद अबराम खान के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। 2013 में सेरोगेसी के जरिए शाहरुख अबराम के पिता बने।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नि किरण राव ने सेरेगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया। आमिर ने अपने छोटे बेट का आजाद राव खान रखा है।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर एक सिंगल पेरेंट हैं। करण भी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पिता हैं। करण के बेट के नाम यश है, वहीं उनकी बेटी का नाम रूही है।

साल 2020 में शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए मां बनीं। इससे पहले उनका एक बेटा है जिसका जन्‍म 2012 में हुआ था। शिल्पा ने मीडिया से दिए इंटरव्यू में बताया था कि कई बार उनके मिसकैरेज हो चुके थे और उनकी प्रेग्‍नेंसी में काफी दिक्‍कतें भी आ रही थीं, इस कारण सेरोगेसी की मदद ली।

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और डांस कोरियोग्राफर फराह खान 43 साल की उम्र में सेरोगेसी के जरिए तीन बच्चों की मां बनीं हैं। फराह अन्या, कजार और डीवा नाम के तीन बच्चों की मां हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र के बेटा- बेटी तुषार कपूर और एकता कपूर ने भी सरोगेसी से बच्चे का सहारा लिया है। दोनों सिंगल पेरेंट हैं। एकता के बेटे का नाम लक्ष्य और तुषार के बेटे का नाम रवि है।

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सबसे पहले 2017 एक लड़की को गोद लिया था, और इसके बाद 2018 में उन्होंने सरोगेसी के जरिये दो जुड़वां बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर की मां बनी।